Tuesday, September 24, 2024

हिन्दी पखवाड़ा, 2024

 

हिन्दी पखवाड़ा

पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय तिनसुकिया में 13 सितम्बर 2024 से 27 सितम्बर 2024 तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यालयी स्तर पर विभिन्न कार्यकमों  का आयोजन किया गया। इस 15 दिवसीय आयोजन में 23 सितम्बर 2024 को विद्यालय पुस्तकालय परिसर में हिन्दी जगत के सुप्रसिद्ध लेखकों व लेखिकाओं की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों व विद्यालय कर्मचारियों में हिन्दी पुस्तकों को लेकर जागरूकता व दिलचस्पी बढ़ाना है। 

हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी





इसी कार्य शृंखला में 24 सितम्बर  2024 को हिन्दी जगत के महान साहित्यकारों की चित्र प्रदर्शनी  लगाकर हिन्दी जगत के इन महान विभूतियों से अवगत कराने का प्रयास किया गया। 

हिन्दी साहित्यकारों की चित्र प्रदर्शनी



No comments:

Post a Comment